रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और बेंगलुरु की ..
जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में दर्जनों पोर्न वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पिछले महीने क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान रेप के दोषी रेवन्ना को जेल की कोठरी के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं। रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं।
https://x.com/thenewschapter/status/2098694536507896245?s=20
11 अगस्त को जेल में हुई थी छापेमारी
11 अगस्त को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जेल में अचानक छापेमारी की थी। इस दौरान रेवन्ना को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया।
अधिकारियों ने उनके हाई-सिक्योरिटी बैरक से एक चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक भी जब्त की थी।
फोन में मिले दर्जनों पोर्न वीडियो
जब्त किए गए मोबाइल फोन और पेन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल फोन में दर्जनों पोर्न वीडियो मिले हैं, जबकि पेन ड्राइव में वेब सीरीज पाई गई हैं।
इस मामले ने एक बार फिर बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में VIP कैदियों को मिलने वाली कथित खास सुविधाओं पर ध्यान खींचा है।
रेवन्ना की सेल से मोबाइल फोन मिलने के बाद जेल के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए।
48 वर्षीय महिला ने लगाया था रेप का आरोप
रेवन्ना को पिछले साल रेप और एक 48 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न के वीडियो फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
हासन जिले के होलेनरासीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से प्रज्वल रेवन्ना ने कई बार उसका रेप किया।
महिला के आरोप के मुताबिक, रेवन्ना ने इस घटना का वीडियो बनाया था और धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह वीडियो जारी कर देगा।
अन्य भाषा: EN

