Skoda Kodiaq RS vs Kia Sorento: कौन सी SUV ज्यादा दमदार? कम बजट में क्या रहेगी आपके लिए बेहतर, समझें अंतर
Kia Sorento vs Skoda Kodiaq RS: भारतीय SUV बाजार आज के समय में एक से बढ़कर एक कारें शामिल हो चुकी हैं. प्रीमियम सेगमेंट में ऐसी गाड़ियां भी मौजूद हैं, जो दमदार इंजन के साथ ही साथ कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं. हाल ही में भारत में Kia Sorento कार लॉन्च हुई है, जो यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रही है. इस कार की टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ हो रही है. हालांकि, इस कार का मुकाबला Skoda Kodiaq RS के साथ भी किया जा रहा है. दोनों ही कारें साइज में काफी दमदार होने के साथ ही साथ परफॉर्मेंस में भी जबरदस्त है. चलिए विस्तार से जानते हैं Kia Sorento vs Skoda Kodiaq RS में से कौन सी कार आपके लिए ज्यादा बेहतर रहने वाली है. फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार? Skoda Kodiaq RS में आपको 10.25 की फुली डिजिटल टचस्क्रीन और LED Matrix beam headlights के साथ 20 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. इस कार में आपको क्लाइमेट कंट्रोल और पैनेरॉमिक सनरूफ भी दिया जाता है. इस कार में triple-zone climate control भी दिया जा सकता है. वहीं, दूसरी तरफ Kia Sorento में 12.3 का ड्यूल कर्व्ड स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, Level 2+ ADAS सेफ्टी के साथ ही साथ बोस के 12 स्पीकर और पैनेरॉमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है. इस कार में आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ ही 10 एयरबैग्स का भी ऑप्शन मिल जाता है. परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा बेहतर? Skoda Kodiaq RS में आपको 1984 cc, 4-cylinder turbocharged पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार में आपको 265 hp की पावर मिलने के साथ ही 400 Nm का टॉर्क मिलता है. यह कार मात्र 6.3 सेकेंड में ही 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं, Kia Sorento में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 190 hp की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है. इस कार के दूसरे ऑप्शन में 1.6-लीटर टर्बो-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है. इसमें 177 hp वाला पेट्रोल इंजन 64 hp की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ काम करता है. सोरेंटो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है.
Inkhabar · 11 सित॰, 11:14 am