तकनीक

UPI में बड़ा बदलाव: अब बिना ऐप खोले कर सकेंगे पेमेंट, 5000 रुपये तक PIN की जरूरत नहीं

द्वारा The News Chapter Adminप्रकाशित 11 सितंबर 2026

डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI से भुगतान करना काफी आसान हो गया है। हालांकि, इंटरनेट धीमा होने पर Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स खोलने में परेशानी हो सकती है। अब UPI के नए ...

डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI से भुगतान करना काफी आसान हो गया है। हालांकि, इंटरनेट धीमा होने पर Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स खोलने में परेशानी हो सकती है। अब UPI के नए Tap & Pay फीचर के साथ इस समस्या से राहत मिलने की बात कही गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest (GFF 2026) के दौरान UPI Tap & Pay और MyUPI लॉन्च किए हैं। इनका उद्देश्य UPI को और मजबूत और सशक्त बनाना है।

कैसे काम करेगा UPI Tap & Pay?

UPI Tap & Pay के जरिए QR कोड स्कैन किए बिना और UPI ऐप खोले बिना पेमेंट किया जा सकेगा। यह वाई-फाई वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा, जिसमें कार्ड को PoS मशीन पर टैप करके भुगतान किया जाता है।

इसके लिए NFC-इनेबल्ड स्मार्टफोन को अनलॉक करके दुकानदार की Point-of-Sale (PoS) मशीन या स्मार्ट टैग के पास ले जाना होगा। इसके बाद मर्चेंट की मशीन के इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।

इसमें Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर कम या बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों, जैसे बेसमेंट, पहाड़ों या मेट्रो स्टेशनों में भी काम कर सकता है।

https://x.com/NPCI_NPCI/status/2098072369973825677?s=20

5,000 रुपये तक बिना UPI PIN के पेमेंट

NPCI ने छोटे पेमेंट के लिए 5,000 रुपये तक बिना UPI PIN डाले ट्रांजैक्शन की अनुमति दी है। हालांकि, इससे अधिक रकम के भुगतान के लिए UPI PIN डालना होगा।

MyUPI क्या है?

MyUPI एक AI-संचालित कस्टमर सपोर्ट और कंट्रोल प्लेटफॉर्म है। यह NPCI के स्मॉल लैंग्वेज मॉडल FiMI पर आधारित है।

इसका उद्देश्य अलग-अलग बैंक और UPI ऐप्स के जरिए किए गए UPI ट्रांजैक्शन और ऑटो-पे की जानकारी को एक ही जगह उपलब्ध कराना है।

यानी अगर आपके पास कई बैंक अकाउंट हैं या आप अलग-अलग UPI ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, तो MyUPI आपके सभी ट्रांजैक्शन और ऑटो-पे मैंडेट की जानकारी एक ही जगह दिखाएगा।

'Safety Switch' से तुरंत ब्लॉक होंगे UPI डेबिट

MyUPI को Safety Switch के साथ लॉन्च किया गया है। अगर किसी यूजर को लगता है कि उसका अकाउंट हैक हो गया है या उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो वह एक क्लिक से Safety Switch एक्टिव कर सकता है।

इसके जरिए खाते से होने वाले सभी UPI डेबिट को तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।

अन्य भाषा: EN