बिज़नेस

कहां से आई 60 हजार लीटर दारू, बैन के बाद गुजरात में शराब विक्री के आंकड़ों ने चौंकाया

द्वारा The News Chapter Adminप्रकाशित 10 सितंबर 2026

गुजरात में शराबबंदी लागू है, लेकिन राज्य की GIFT सिटी में शराब की बिक्री में पिछले एक साल में बड़ा इजाफा हुआ है। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच 56,638 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब ...

गुजरात में शराबबंदी लागू है, लेकिन राज्य की GIFT सिटी में शराब की बिक्री में पिछले एक साल में बड़ा इजाफा हुआ है। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT City) में अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच 56,638 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की बिक्री हुई। सरकार की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

एक साल में 15 गुना से ज्यादा बढ़ी बिक्री

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच GIFT सिटी में सिर्फ 3,716 लीटर शराब की बिक्री हुई थी। वहीं, अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 56,638 लीटर पहुंच गया।

इस तरह एक साल के भीतर शराब की बिक्री 15 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई। इस बिक्री से गुजरात सरकार को करीब 87.39 लाख रुपये का राजस्व भी मिला।

दो साल में 60 हजार लीटर से ज्यादा शराब बिकी

GIFT सिटी में अगस्त 2024 से जुलाई 2026 के बीच कुल 60,354 लीटर से ज्यादा IMFL की बिक्री हुई। इसमें अगस्त 2024 से जुलाई 2025 के बीच 3,716 लीटर और अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच 56,638 लीटर शराब की बिक्री शामिल है।

दोनों वर्षों के आंकड़ों को मिलाकर यह मात्रा 60 हजार लीटर से ज्यादा होती है।

GIFT सिटी में शराब की अनुमति क्यों?

GIFT सिटी को इंटरनेशनल लेवल के वित्तीय और टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार के मुताबिक, यहां देश-विदेश की कंपनियां, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ काम करते हैं। ऐसे में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए कुछ जगहों पर वाइन एंड डाइन की सुविधा जरूरी बताई गई।

इसी वजह से GIFT सिटी में शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है, जबकि गुजरात के बाकी हिस्सों में शराबबंदी लागू है।

दिसंबर 2023 में मिली विशेष छूट

गुजरात में लंबे समय से शराबबंदी लागू है। राज्य में शराब बनाना, रखना, बेचना और पीना प्रतिबंधित है। हालांकि, दिसंबर 2023 में गुजरात सरकार ने GIFT सिटी के लिए शराबबंदी के नियमों में विशेष छूट दी थी।

अन्य भाषा: EN