विषय:Breaking
दिल्ली में आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की सूचना के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 11 मेट्रो स्टेशनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों को ...
दिल्ली में आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की सूचना के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 11 मेट्रो स्टेशनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर रोक रहेगी।
शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे स्टेशन
डीएमआरसी के निर्देश के मुताबिक, फिलहाल इन 11 मेट्रो स्टेशनों को शाम 4 बजे तक बंद रखा गया है। इसके बाद स्टेशनों को दोबारा खोलने को लेकर डीएमआरसी की ओर से अपडेट जारी किया जाएगा।
हालांकि, इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी यात्रियों को स्टेशनों के बंद रहने को लेकर घोषणाएं की जा रही हैं।
ये 11 मेट्रो स्टेशन किए गए बंद
जनपथ
सेंट्रल सचिवालय
मंडी हाउस
रामकृष्ण आश्रम
राजीव चौक
पटेल चौक
सेवा तीर्थ
लोक कल्याण मार्ग
आईएनए
नई दिल्ली
चावड़ी बाजार
सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर फिलहाल एंट्री और एग्जिट बंद है। शाम 4 बजे के बाद डीएमआरसी के अगले अपडेट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
अन्य भाषा: EN
Surya Prabhakar
समाचार संपादक
विश्वसनीय समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित
इस लेख को कैसा लगा?
प्रतिक्रियाएं
क्या यह लेख सहायक था?

