मनोरंजन

Bigg Boss 20: यंग DSA बने घर के पहले कैप्टन, काजी ने की रोने की एक्टिंग

द्वारा The News Chapter Adminप्रकाशित 10 सितंबर 2026

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई। टास्क के दौरान घर में जमकर हंगामा देखने को मिला। काजी तौकीर काफी गुस्से में नजर आए, जबकि आम्रपाली भी दूसरे कंटेस्टेंट्स से भिड़ती दिखीं। इसके बाद...

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई। टास्क के दौरान घर में जमकर हंगामा देखने को मिला। काजी तौकीर काफी गुस्से में नजर आए, जबकि आम्रपाली भी दूसरे कंटेस्टेंट्स से भिड़ती दिखीं। इसके बाद यंग और कनिका मान के बीच भी बहस हुई।

कैप्टेंसी टास्क पूरा होने के बाद यंग DSA ने टास्क जीत लिया और वह बिग बॉस 20 के घर के पहले कैप्टेन बन गए।

आसिफ और काजी ने मांगी एक-दूसरे से माफी

कैप्टेंसी टास्क के बाद आसिफ और काजी ने एक-दूसरे से माफी मांगी।

इसके बाद रात में काजी ने रोने की एक्टिंग की। उन्हें इस तरह देखकर घरवाले परेशान हो गए और उनके लिए चाय भी बनाई। काजी ने जोर-जोर से चिल्लाते हुए दवाई मांगने का ड्रामा किया।

बाद में बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया। वहां काजी ने डॉक्टर को बताया कि वह एक्टिंग कर रहे थे। इसके बाद कैमरे पर उन्होंने कहा कि वह हर रात ऐसा ही करने वाले हैं और घरवालों को इसका पता नहीं चलने देंगे।

आम्रपाली और आसिफ के बीच हुई बातचीत

इसके बाद आम्रपाली और आसिफ ने साथ में बातचीत की। आम्रपाली ने कहा कि उन्हें लगता है कि काजी रीलें कटवाते हैं। वहीं आसिफ ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह एक्टिंग है।

अगले दिन गुल्लू और कनिका के बीच बातचीत हुई। कनिका ने बताया कि उन्हें ट्रस्ट इश्यूज हैं और वह इतनी जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करतीं। गुल्लू ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें उन पर विश्वास है। इस पर कनिका ने कहा कि वह उन पर 50 प्रतिशत ही भरोसा करती हैं।

मैरी कॉम ने कहा- 'मैं अकेले लड़ रही हूं'

घरवालों से बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने कहा कि एक्टर्स के पास क्राउड का सपोर्ट होता है, लेकिन एक एथलीट के पास ऐसा सपोर्ट नहीं होता। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें यह सपोर्ट नहीं मिला।

https://www.instagram.com/reel/DdG4Nt_AXgO/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

मैरी कॉम ने कहा कि अगर लड़ना है तो वह बाहर अकेले लड़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरवाले कहते हैं कि उनकी मदद से वह यहां पहुंचीं और उनके सपोर्ट से जीत गईं, लेकिन उनके मुताबिक यह झूठ है और करने वाली वह खुद हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ किया, लेकिन लोग खुश नहीं हैं। लोगों की उम्मीद और लालच बढ़ जाता है। यह कहते हुए मैरी कॉम इमोशनल हो गईं।

बिग बॉस ने दिखाई पिछले सीजन्स की फिल्म

इसके अलावा बिग बॉस ने घरवालों को पिछले सभी सीजन्स को मिलाकर एक फिल्म दिखाई। फिल्म देखने के बाद घरवाले इमोशनल हो गए।

इसके बाद बिग बॉस ने रूम नंबर 20 खोला और उसकी लेगेसी के बारे में बताया। इसी के साथ यंग DSA ने कनिका की एक लाइफ छीन ली।

अन्य भाषा: EN